फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाप की अर्थी के सामने बंटवारे पर भिड़े चार बेटे, पूरी रात घर में रखा रहा शव; पंचायत को करना पड़ा हस्तक्षेप

Tue, 21 Jul 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी के अमरोहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पिता के निधन के बाद चार बेटे जमीन बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अमरोहा जिले में सामने आई हैरान करने वाली घटना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगावां सादात कस्बे के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। लंबी बीमारी के बाद बुजुर्ग की रविवार दोपहर मौत हो गई। जिस समय परिवार को उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी करनी थी, उसी समय चारों बेटे पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं और पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। सोमवार को पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ, जिसके बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बताया गया कि बुजुर्ग की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनके नाम पर कस्बे में एक छोटा मकान है, जिसमें चारों बेटे अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। रविवार को बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच गए थे। 

विज्ञापन

तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मकान पर स्वामित्व को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक बेटे ने पूरे मकान पर अपना अधिकार जताते हुए पुलिस को बुला लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। विवाद के चलते रिश्तेदार भी वापस लौट गए और शव पूरी रात घर में ही रखा रहा। सोमवार सुबह भी जब विवाद जारी रहा तो गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया।

इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पहले वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा और उसके बाद मकान के बंटवारे का मामला आपसी सहमति या कानूनी प्रक्रिया से निपटाया जाएगा।

पंचायत के निर्णय पर सभी पक्ष सहमत हुए, जिसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अर्थी घर से उठी और तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मृत्यु के तुरंत बाद संपत्ति को लेकर बेटों के बीच हुए विवाद की चर्चा पूरे इलाके में रही।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें