नगर निगम मुरादाबाद ने डॉग सैलून वाहन सेवा शुरू की है। पालतू कुत्तों को नहलाने, संवारने और स्वास्थ्य जांच की सुविधा अब घर बैठे मिलेगी। सेवा लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा।
मुरादाबाद नगर निगम ने पालतू कुत्तों के लिए अनोखी पहल शुरू की है। अब शहर में डॉग सैलून वाहन की सेवा शुरू की गई है। इसके जरिए कुत्तों को नहलाने, संवारने और अन्य सुविधाएं घर बैठे मिल सकेंगी।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पालतू कुत्तों के मालिक सिर्फ टोल फ्री नंबर पर कॉल करके इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। वाहन पर नाममात्र का शुल्क लगेगा।
खास बात यह है कि इस डॉग सैलून वाहन में तकनीशियनों के साथ ही पशु चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे, ताकि पालतू कुत्तों की सेहत की जांच भी की जा सके। नगर निगम का दावा है कि यह सेवा प्रदेश में पहली बार मुरादाबाद में शुरू की गई है।