फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election: मुरादाबाद में 50.8 फीसदी मतदान, सपा और BJP में हुई झड़प, नगर निगम में पुलिस चेकिंग का विरोध

Mon, 30 Jan 2023 06:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दोपहर 12 बजे तक 4,882 मत पड़े, अर्थात 15.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे तक 10,967 मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया। शाम चार बजे तक 16,074 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एमएलसी स्नातक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी स्नातक चुनाव में मामूली झड़प के बीच सोमवार की शाम तक जिले के 39 बूथों पर 16,074 मतदाताओं के मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गए। जिले के 50.8 फीसदी मतदाताओं के अपने मतों का प्रयोग किया।

विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण मुरादाबाद-बरेली स्नातक चुनाव में सोमवार की सुबह आठ से दस बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। सुबह दस बजे तक 39 बूथों पर कुल 1,066 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इस हिसाब से दो घंटे में 3.32 फीसदी मत डाले गए। इस बीच चक्कर का मिलक बूथ पर मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह और सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के बीच झड़प हो गई। 

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ब्लॉक प्रमुख ने एजेंट को अंदर घुसने नहीं दिया। बूथ पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। हंगामा की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से हटाकर विवाद शांत कराया। दोपहर 12 बजे तक 4,882 मत पड़े, अर्थात 15.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे तक 10,967 मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया। शाम चार बजे तक 16,074 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


नगर निगम में महिलाओं की जांच का विरोध
पुलिस ने नगर निगम बूथ पर महिलाओं की चेकिंग को लेकर झड़प हो गई। भाजपा नेता अल्पना रितेश गुप्ता ने चेकिंग का विरोध किया। पुलिस कोट पहनकर आने वाली महिलाओं की चेकिंग करने लगी। इसी को लेकर पहले मतदाताओं ने विरोध किया। फिर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की चेकिंग का विरोध करने लगे। लोगों ने सवाल उठाया कि ठंड में लोग कोट पहनकर आएंगे फिर परीक्षा कक्ष जैसी तलाशी लेना उचित नहीं है। विरोध के चलते पुलिस ने चेकिंग करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें