फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ने का संदेश वायरल, चर्चाओं का दाैर जारी

Fri, 22 Aug 2025 03:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ने का संदेश वायरल हो गया। शासन से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 14 अगस्त को उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने डीएम अनुज सिंह को चार्ज सौंपकर छुट्टी ले ली थी। 
विज्ञापन
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ( फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ने का मैसेज तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कयासों का दौर तेज हो गया। विभागीय स्तर पर संबंधित कार्यालयों को ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


14 अगस्त को कमिश्नर की उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बाद उन्होंने डीएम अनुज सिंह को चार्ज सौंपकर छुट्टी ले ली। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है।

इसी सिफारिश के आधार पर उनकी वापसी की चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। मगर अब तक औपचारिक मंजूरी जारी नहीं हुई है। संदेश वायरल होने के बाद मुरादाबाद मंडल के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी इसकी पुष्टि में जुट गए।
विज्ञापन


विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी संदेश की सत्यता जानने के लिए संपर्क करते रहे। हालांकि संबंधित शाखाओं में कोई पत्र या नोटिफिकेशन प्राप्त न होने से अनिश्चितता बनी रही। प्रशासनिक प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने के लिए केंद्र से मंजूरी के बाद शासनादेश जारी होता है।

ऐसे आधिकारिक दस्तावेज आने के बाद ही कार्यभार और कार्यावधि स्पष्ट मानी जाती है। फिलहाल मुरादाबाद मंडल में चार्ज डीएम अनुज सिंह के पास है।

विज्ञापन

रामपुर डीएम रहने के दाैरान आए चर्चा में 
2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह सपा शासनकाल में प्रतिनियुक्ति पर 16 फरवरी 2015 को पांच साल के लिए यूपी में आए थे। कुछ दिनों तक अन्य जिलों में सेवारत रहने के बाद शासन ने 2019 में उनकी तैनाती रामपुर डीएम पद के पद कर दी।

फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई और उसके आजम खां की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आंजनेय कुमार सिंह सुर्खियों रहे।

उनके रामपुर डीएम रहते हुए ही कई केस दर्ज होने के बाद आजम खां को जेल जाना पड़ा। इस बीच 2000 में प्रतिनियुक्ति खत्म गई। केंद्र सरकार से पहली बार दो साल की प्रतिनियुक्ति विस्तार मिलने पर वह रामपुर के डीएम बने रहे।

इस दौरान शासन ने 2021 में प्रोन्नति करने के बाद आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का कमिश्नर बना दिया। इसके बाद छह-छह माह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाई गई। वहीं 14 अगस्त को तीसर बार उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद डीएम अनुज कुमार सिंह को कमिश्नर का प्रभार देकर वह छुट्टी पर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें