पकड़े गए मोहित, नीरज और रविंद्र हरियाणा के सोनीपत निवासी हैं, जबकि दूसरा नीरज बागपत के बड़ौत के सरोडा का रहने वाला है। एसटीएफ टीम में शामिल रहे सदस्यों के मुताबिक, पकड़े गए मोहित ने पूछताछ में बताया कि वह बागपत के तिंवारा निवासी संदीप की जगह परीक्षा दे रहा था। तीन महीने पहले दस हजार रुपये में परीक्षा में बैठने के लिए सौदा तय हुआ था। संदीप ने एडवांस में पांच हजार रुपये दिए थे। फर्म भरते समय फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। इसी आधार पर फार्म में भी गलत फोटो लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है।