जीआरपी ने जारी कियाव्हाट्स एप नंबर
- फोटो : demo
ट्रेनों में यात्रियाें के साथ होने वाले भ्रष्टाचार और उनके साथ होने वाली घटनाआें पर रोकथाम के लिए जीआरपी व्हाट्स एप नंबर का सहारा लेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश जीआरपी ने अपना व्हाट्सएप नंबर 9454404444 जारी किया है।
इस नंबर पर यात्री अपराध, भ्रष्टाचार संबंधी फोटो या वीडियो क्लिप बनाकर भेज सकते हैं। जिसके आधार पर जीआरपी कार्रवाई करेगी। ये जानकारी एसपी जीआरपी ने नंबर के उद्घाटन के अवसर पर दी।
मुरादाबाद स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी के व्हाट्सएप नंबर की शुरुआत की गई। इस दौरान एसपी जीआरपी शगुन गौतम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज से इस नंबर की आफिशियल लांचिंग की गई है।
कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत, फोटो, आडियो, वीडियो, टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे काम करेगा। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
न्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जीआरपी मुख्यालय से संबंधित अनुभाग को शिकायत पहुंचा दी जाएगी और तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। शिकायतकर्ता से तहरीर भी ली जाएगी। जिससे कार्रवाई करने के अलावा आरोपी को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।