फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी हुए संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी सरकार के मंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, अब तक दो मंत्रियों की मौत हो चुकी है। आज पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है। मंत्री के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही संगठन पदाधिकारियों से लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। 

उन्होंने लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, वो खुद को आइसोलेट कराकर अपनी जांच कराएं।
विज्ञापन

  आपको बता दें कि मंत्री ने लखनऊ में अपनी जांच कराई है और वहीं भर्ती हुए हैं। मंत्री मुरादाबाद सिविल लाइन में रहते हैं। 15 अगस्त को उन्होंने कई जगहों पर झण्डारोहण किया था। इसमें संगठन के नेता और अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गर्भवती महिला समेत दो कोरोना संक्रमित की मौत

मुरादाबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बुधवार को 100 पहुंच गई है। जिले में मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 246 पॉजिटिव सामने आए। बुधवार को अब गर्भवती और गर्भ में पहले वाले शिशु की मौत का मामला सामने आया है। 21 साल की महिला के पॉजिटिव होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

वहां उसके गर्भ में शिशु की मौत के बाद बुधवार रात ढाई बजे टीएमयू रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। अमरोहा के 47 साल के व्यक्ति की भी टीएमयू में आज सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें