फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कल्कि भगवान यहीं पर अवतार लेंगे': बदला जाएगा संभल जिले का नाम!, योगी सरकार की मंत्री ने दिया संकेत

Thu, 13 Mar 2025 11:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी

सार

संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर जिला संभल सुर्खियों में है।
विज्ञापन
मंत्री गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर जिला संभल सुर्खियों में है। वहीं संभल जिले का नाम बदले जाने की मांग के मामले में योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि संभल जिले का नाम बदला जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से अयोध्या और वृंदावन धाम हैं। उसी प्रकार संभल भी एक धाम रहा है। संभल में 68 तीर्थ हैं और 19 कूप हैं। इनकी खोज जारी है और काफी मात्रा में ये चीजें सामने आयी हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां तक मख्यमंत्री योगी जी का प्रश्न है कि संभल पौराणिक नगरी है। उन्होंने कहा कि वेदों में भी कहा गया है कि कल्कि भगवान यहीं पर अवतार लेंगे। इस आधार पर संभल का नाम बदला जाएगा तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें