फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझसे डरती है यूपी सरकार, सभा करने से रोक रहीः ओवैसी

Wed, 22 Jun 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ओवैसी
विज्ञापन

विज्ञापन

 इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुझसेे डरती है, इसलिए मुझे सभा करने से रोक रही है। एआईएमआईएम में भाजपा और सपा से लड़ने का दम है। मथुरा कांड प्रदेश सरकार की देेन है। एआईएमआईएम विधानसभा चुनाव लड़ेगी, गठबंधन के सारे रास्ते खुले हैं।  

सूबे में इफ्तार पार्टी के जरिए सियासी जमीन तैयार करने निकले असदुद्द्ीन ओवैसी मंगलवार को बिजनौर रवाना होने से पहले होटल ड्राइव 24 में पत्रकारों से मुखातिब
विज्ञापन

हुए। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अमित शाह जैसे लोगों को सभा करने की मनाही नहीं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। सभा की अनुमति नहीं देने वाले डीएम-एसपी की सूची बनाकर चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

मथुरा कांड प्रदेश सरकार की देन है। सरकार के मंत्री की संरक्षण में जवाहर बाग में कब्जा चलता है। कैराना के मुद्दे पर कहा कि वह कैराना जाएंगे लेकिन आवामी मसलों को लेकर। यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए एआईएमआईएम के दरवाजे खुले हैं। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का हवा-हवाई है। अगर ऐसा होता तोे बुंदेलखंड में लोग घास की रोटी नहीं खाते। 

पूरे होते वादे, आगे नए इरादे पर दागे सवाल
मुरादाबाद। असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश सरकार के विज्ञापन पूरे होते वादे, आगे नए इरादे पर सवाल दागे। कहा कि सपा ने मुसलमानों को 19 प्रतिशत रिजर्वेशन देने, दरगाहों को स्पेशल पैकेज, स्पेशल उर्दू स्कूल खेलने, जेल में बंद बेगुनाह मुस्लिम युवाओं को इंसाफ दिलाने का वादा किया था। इन वादों का क्या हुआ।
विज्ञापन


सलमान से बड़ा स्टार हूं
मुरादाबाद। बालीवुड स्टार सलमान खां के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी ने चुटकी ली। उन्होंने सवाल का जवाब तो नहीं दिया। कहा कि छोड़िए आप किसके चक्कर में पड़े हैं मैं सलमान से बड़ा स्टार हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें