मुरादाबाद के पाकबड़ा में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी अवैध दरगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पुलिस सुरक्षा के बीच करीब 1620 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
मुरादाबाद जिले में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने पाकबड़ा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने दरगाह पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। प्रशासन ने बिना किसी विरोध या विवाद के करीब 1620 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। जिला प्रशासन की टीम दिल्ली हाईवे स्थित पाकबड़ा क्षेत्र की गाटा संख्या 1180 पर पहुंची।
जहां सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। राजस्व अभिलेखों की जांच, भूमि के सत्यापन और नियमानुसार प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
इसके तहत प्रशासन की टीम ने नगर पंचायत पाकबड़ा और पाकबड़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध दरगाह को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई शुरू होने से पहले पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
दिल्ली हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रखी गई। प्रशासन के अनुसार गाटा संख्या 1180 की लगभग 1620 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था।