फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर की रैली से वापस लौट रहे दर्जनों लोग दुर्घटना में घायल, एक की मौत

Mon, 14 Oct 2019 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित की गई रैली से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में एक केंटर ने एस्सार पम्प कांकाठेर के पास टक्कर मार दी मारी।

विज्ञापन


इस भयावह हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से पांच को मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रेफर किए गए पांच लोगों में से एक की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात लगभग दो बजे हाईवे पर हुआ था।

हादसा जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे फाउंडेशन के पदाधिकारियों और पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें