फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में कड़ी सुरक्षा में जुमा नमाज, सड़क से छत तक फोर्स माैजूद, मुरादाबाद मंडल में ड्रोन से निगरानी

Fri, 28 Mar 2025 04:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। संभल में पुलिस ने पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में जुमा की नजाम शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। संभल समेत सभी जिलों में शुक्रवार सुबह से विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी। संभल के मुख्य बाजार से लेकर मुख्य तिराहे-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। खासकर शाही जमा मस्जिद पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च करते रहे। शुक्रवार दोपहर बाद शाही जामा मस्जिद के अलावा शहर की अन्य मस्जिदों और मदरसों में जुमा की नमाज अदा गई। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई  ने बताया कि सभी जगहों की ड्रोन से निगरानी भी की गई।

उधर मुरादाबाद में जुमे के मुकद्दस दिन अलविदा की नमाज के दौरान शहर की जामा मस्जिद में इबादत का खास मंजर देखने को मिला। मस्जिद और आसपास का पूरा इलाका नमाजियों से भरा था। जामा मस्जिद के अंदर जगह न मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्क में सजदा किया।
विज्ञापन


नायब इमाम सैयद फहद अली ने नमाज पढ़ाई। इससे पहले उन्होंने रमजान की फजीलत, रहमत और बरकत पर रोशनी डाली। साथ ही जकात और फितरे की अहमियत पर भी तकरीर की। नमाज के बाद सभी ने मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान के आखिरी जुमा की मुबारकबाद दी। पूरे माहौल में इबादत और मोहब्बत का एहसास झलक रहा था। शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद।

वक्फ बिल का शांतिपूर्ण विरोध 

अलविदा की नमाज के दौरान कई नमाजियों ने वक्फ बिल का विरोध जताते हुए अपने हाथ और सिर पर काली पट्टी बांध रखी थी। इस शांतिपूर्ण तरीके से उन्होंने बिल के खिलाफ अपना एतराज दर्ज कराया, हालांकि नमाज और दुआ के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

काली पट्टी बांधकर नमाज की गई अदा
रामपुर जिले में रमजान पर आखिरी जुमा अलविदा की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की गई। दरअसल, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर काली पट्टी बांधी गई थी। बोर्ड ने कहा कि वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाए।

वक्फ से संबंधित जो बिल संसद में पेश किया गया।  उसका मुस्लिमों ने विरोध किया। जुमा अलविदा की नमाज विभन्न मस्जिदों में साढ़े बारह बजे से शुरू होकर ढाई बजे तक अदा की गई। सड़कों पर नमाजी काली पट्टी बांधकर वक्फ बिल का विरोध जताते हुए नमाज अदा करने के लिए निकले।

विज्ञापन

गजरौला में अमन-शांति से पढ़ी जुमा अलविदा की नमाज
गजरौला में जुमा अलविदा की नमाज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अमन-शांति के साथ पढ़ी गई। अल्लाह की बारगाह में हजारों हाथ उठे। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-शांति की दुआ की गई।  शुक्रवार को जुमा अलविदा होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों में सुबह से ही बड़ा उत्साह और उल्लास था।

नमाज का समय होने से पहले ही अपनी आसपास की मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हो गए। नगर की चौपला स्थित जामा मस्जिद, चौहानों वाले मोहल्ले की मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें भी नमाजियों से खचाखच भर गईं। नीचे जगह कम पड़ने पर दूसरी मंजिल पर नमाज अदा की।

चौपला स्थित जामा मस्जिद में मौलाना गुलफाम ने नमाज अदा कराई। चौहानों वाली मस्जिद में मौलाना सदाकत द्वारा जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-शांति के लिए दुआ की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस अधिकारी फोन कर जानकारी लेते रहे कि नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो रही है या नहीं। नमाज शांतिपूर्ण संपन्न होने पर राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें