सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व सांसद ने कहा कि किसी को नहीं पता कि भगवान राम का जन्म कहां हुआ। अयोध्या में 12 से अधिक मंदिर हैं जो दावा करते हैं कि राम वहां पैदा हुए। दक्षिण में भी एक अयोध्या है, वहां के लोग भी यही दावा करते हैं। ऐसे में वास्तविक बात कोई नहीं जानता कि राम कहां पैदा हुए।
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि एएसआई ने भी कोर्ट में यह बात स्वीकार की थी कि अयोध्या में खोदाई वाले स्थल पर किसी मंदिर के अवशेष नहीं मिले। कोर्ट ने फैसला जनभावनाओं के आधार पर दिया जोकि वर्षों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने के लिए था।