फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में फर्मकर्मी की हत्या, शव लखनऊ हाईवे पर फेंका, सिर में मिली गंभीर चोट

Sun, 11 Jan 2026 01:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद)

सार

लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप फर्मकर्मी सुमित कुमार की लाश मिली है। उसके गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की बात कही है। 
विज्ञापन
सुमित हत्याकांड के बाद थाने में परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी पहचान फर्म कर्मी सुमित कुमार उर्फ भूरा (25) निवासी गनेशघाट, हाल निवासी मूंढापांडे के रूप में हुई है।

विज्ञापन


युवक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि सुमित एक दिन पहले से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें