फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, भाजपा पर बोला हमला

Wed, 21 Oct 2020 08:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव के लिए उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कमलेश सिंह के समर्थन में यूपी कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी गांव सिरसा जट्ट में प्रचार के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


बैलगाड़ी पर बैठकर आए सचिन चौधरी ने प्रचार के दौरान कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार किसानों पर खुलेआम लाठियां भांजती है। पैट्रोल डीजल के दाम हद से ज्यादा बढ़ चुके हैं। किसानों के फसलों के दाम अटके पड़े हैं, न्यूनतम मूल्य पर फसल का मिलना तो दूर की बात है, किसान की फसल बिना रेट के भी नहीं बिक पा रही है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों की हालत दयनीय है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसान विरोधी तीन आध्यदेश लाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है, कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाए थे मगर भाजपा सरकार किसान को खत्म करना चाहती है। यह समय किसानों को बचाने का है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज चंद उद्योगपतियों के कहने पर किसान विरोधी बिल लेकर आई है। किसान की फसल मंडियों में बिक नहीं पा रही है, प्राइवेट कंपनियां अपने हिसाब से किसानों की फसलों का रेट तय करेंगी और उनको अपने अनुसार खरीदेंगी, किसानों को न्यूनतम मूल्य तक नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें