आईएएस आंजनेय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं ने शहर को नई पहचान दी। साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास के तहत उनके कार्यकाल में सड़कों, पुलों और शहरी सुविधाओं का विस्तार किया गया। न सिर्फ पुल, स्कूल और पार्कों में निर्माण कार्य किए गए, बल्कि दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड को भी खूबसूरत बनाया गया।
बहुप्रतीक्षित मुरादाबाद एयरपोर्ट का शुभारंभ जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुआ। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की नियुक्ति के बाद पंडित नगला बाईपास, रिंगरोड पर दो पुल, रामगंगा नदी पर एक पुल बन रहा है। इसके अलावा सोनकपुर पुल बनने से कांठ रोड से सीधे दिल्ली रोड को जोड़ दिया गया है।
इससे कांठ रोड से आने वाले यात्रियों को मधुबनी, पीलीकोठी और महाराणा प्रताप चौराहा पर जाम से जूझना नहीं पड़ता है। इसके अलावा कमिश्नर रहते हुए आन्जनेय सिंह ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के तहत शहर में कई कार्य पूरे हुए, जो शहर में प्रवेश करते हुए विकास की सुखद अनुभूति कराते हैं।
दिल्ली रोड से शहर में प्रवेश करने के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनवाया, जिससे पीतलनगरी को अलग पहचान मिली। दिल्ली रोड विज्ञान पथ, संगीत पथ, खेल पथ, काकोरी वाल, कारगिल वाल और कांठ रोड पर योग पथ आदि के साथ ही देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलवाई।
सड़क के दोनों ओर पत्थर की जालियों की फेंसिंग की गई। आकर्षक पत्थर से डिवाइडर बनाए गए और सड़क किनारे लगी लाइटें बेहद आकर्षक हैं। पार्कों में करवाए गए निर्माण कार्य जैसे आंबेडकर पार्क, चिल्ड्रेन पार्क में बनी भूलभुलैया, संविधान पार्क, हनुमान वाटिका से शहर को प्रदेशभर में पहचान दिलवाई।
शहर के प्रमुख बुधबाजार और जीएमडी रोड में उनके द्वारा कराए गए कार्यों की वजह से बाजारों को एकरूपता मिली। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 48 परिषदीय स्कूलों में निर्माण कार्य के अलावा आधुनिक सुविधाएं दिलवाईं।