फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा कल, अफसरों के साथ एक घंटे करेंगे समीक्षा बैठक, प्रशासनिक हलचल तेज

Sun, 07 Dec 2025 01:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद के दाैरे पर रहेंगे। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह 11 बजे से 12 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद के दाैरे पर रहेंगे। उसके प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार से ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई हैं। सर्किट हाउस पर अस्थायी हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। जहां सीएम कल सुबह 10:50 बजे पहुंचेंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी लखनऊ से पहले बरेली उसके बाद हवाई मार्ग से मुरादाबाद आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह 11 बजे से 12 बजे तक जिले के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की संभावना है।

दौरे को देखते हुए सर्किट हाउस और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सभी विभागीय रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी बैठक के बाद दोपहर 12:10 बजे पुलिस लाइन से हवाई मार्ग द्वारा गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन का कहना है कि रविवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें