विकास कार्याें पर दस नंबर
विकास कार्याें पर दस नंबर दिए जाते हैं। ऐसे ही अलग-अलग योजनाओं पर अलग-अलग नंबर मिलते हैं। अमरोहा को दस में से 8.53, मुरादाबाद को 8.69, संभल को 8.75 नंबर मिले हैं। बिजनाैर ने दस में से 8.98 और रामपुर ने 9.22 नंबर हासिल किए हैं।
ऐसे जारी की जाती है रैंकिंग
प्रदेश में होने वाले विकास कार्यों के साथ-साथ राजस्व वसूली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर शासन नजर रखता है। इसके तहत जिले स्तर पर विकास कार्याें और शासन की योजनाओं की समीक्षा की जाती है। हर महीने जिले से शासन को रिपोर्ट भी भेजी जाती है। इसके आधार पर उस महीने की रैंकिंग जारी की जाती है। प्रदेश के जिलों की यह रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पर जारी होती है।