फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 41 हजार विद्यार्थियों मांगे पूर्णांक और प्राप्तांक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल के बाद अब इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के भी परीक्षाओं के अंक मांगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र भेजते हुए कहा है कि 28 मई तक सभी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में इस वर्ष यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 41472 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 23434 छात्र हैं और 18038 छात्राएं पंजीकृत हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने यहां पंजीकृत कक्षा 12 के विद्यार्थियों के प्री-बोर्ड परीक्षा और उनके कक्षा 11 के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक पूर्णांक वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए पंजीकृत कक्षा 12 के सभी संस्थागत परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार फरवरी में आयोजित की गई थी। प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक और पूर्णांक, कक्षा 12 के सभी संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के कक्षा 11 की छमाही एवं वार्षिक परीक्षाओं का प्राप्तांक और पूर्णांक अपलोड होगा। इसके अलावा कक्षा 11 की कृषि भाग-1 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं की उनके सत्र 2020-21 में आयोजित कराई गई परीक्षाओं के प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद को भेजने हैं। जो प्रधानाचार्य इन सभी सूचनाओं को 28 मई तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करेंगे, उसकी जवाबदेही तय होगी। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें