शहर विधायक ने भी खर्च की 50 प्रतिशत से अधिक निधि
शहर विधायक रितेश गुप्ता अपनी विधायक निधि के पांच करोड़ रुपये से अब तक 2.58 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से प्याऊ, सड़क और विद्युत खंभों का कार्य कराया गया है। अभी कई कार्य बाकी हैं। देहात विधानसभा सीट से विधायक नासिर कुरैशी ने अपने क्षेत्र में सड़कों और अन्य कार्यों के लिए 2.67 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान 2.23 करोड़ रुपये के कार्य करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट के साथ 29 गांवों की सड़कों का निर्माण कराया है। पेयजल की पाइपलाइन बिछने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य कराना बाकी है। कांठ विधायक कमाल अख्तर भी अपनी विधायक निधि से 2.36 करोड़ खर्च कर चुके हैं।
बिलारी विधायक मो. फहीम इरफान ने विधायक निधि से अब तक 2.20 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। हाल ही में उपचुनाव में जीते कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह को अभी शासन से विधायक निधि नहीं मिली है।
व्यस्तताओं के चलते प्रस्ताव भेजने में विलंब हुआ। कई कार्यों के प्रस्ताव जिला प्रशासन के पास भेजे जा रहे हैं। विधायक निधि से जल्द ही तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। -चाैधरी भूपेंद्र सिंह, एमएलसी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष