फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेढ़ साल के बच्चे काे अगवा कर ले गए बाइक सवार, मां पीछा कर चिल्लाती रही.. काम के सिलसिले में आई थी शहर

Thu, 30 Jan 2025 11:38 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)

सार

बिजनौर की महिला को काम दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने कांठ बुलाकर उसके डेढ़ साल के बेटे का अपहरण कर लिया। महिला ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कांठ में पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताती पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर की एक महिला को काम दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उसे कांठ बुला लिया और उसके डेढ़ साल के बेटे को अगवा कर लिया। महिला बाइक सवार युवकों के पीछे दौड़ी, लेकिन वह अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धामपुर के मोहल्ला नई बस्ती चांद मस्जिद निवासी महिला सोनी परवीन ने पुलिस को बताया कि 27 और 28 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। उसका नंबर धामपुर के पंजाबी कॉलोनी निवासी शबीला ने काम के लिए लिया था। कॉल करने वालों ने उसे काम दिलाने की बात कही।

मंगलवार की शाम वह टेंपो में सवार होकर अपने डेढ़ वर्ष के बेटे मोहम्मद अर्श और चार साल की बेटी के साथ कांठ कस्बे में पहुंच गई। वहां उसे बाइक सवार दो युवक मिले, जिन्हें वह पहले से जानती नहीं थी। दोनों युवकों ने उसे तीन हजार रुपये में पंडाल का काम दिलाने के लिए कहा। जिस पर सोनी परवीन युवकों की बातों में आकर उनकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवक उसे कांठ-अमरोहा रोड स्थित एक ढाबे पर ले गए और वहां उसे खाना खिलाया। इसके बाद दोनों युवक उसे फिर से बाइक पर बैठाकर अमरोहा की ओर चल दिए। महिला का बेटा एक युवक की गोद में था। रात करीब नौ बजे जब बाइक कांठ थाना क्षेत्र में मनकुआ अड्डे के पास पहुंची तो युवकों ने बाइक को रोक लिया। 

इसके बाद महिला को उतारकर उसके बेटे मोहम्मद अर्श का अपहरण कर अपने साथ अमरोहा की तरफ ले गए। महिला का कहना है कि अपहरण करने वाले उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए।  वह उनके पीछे काफी दूर तक भी दौड़ी, लेकिन रात के अंधेरे में बाइक उसकी नजरों से ओझल हो गई।

जैसे-तैसे वह कांठ थाने की डेहरा चौकी पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। जिसके बाद कांठ पुलिस हरकत में आ गई। रात में ही एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ अपेक्षा निम्बाड़िया, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे गए। मासूम बच्चे की तलाश में पूरी रात कांठ पुलिस अमरोहा, मुरादाबाद  स्थानों पर दौड़ती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Trending Videos

एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें लगाई

बाइक सवार युवकों द्वारा बिजनौर के धामपुर निवासी महिला सोनी परवीन के डेढ़ वर्ष के बेटे मोहम्मद अर्श को अपहरण कर ले जाने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को एसओजी, सर्विलांस के साथ ही पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। पूरा दिन टीमें इस मामले की जांच में जुटी रहीं। बच्चे की तलाश में टीमें अमरोहा, मुरादाबाद, धामपुर आदि स्थानों के लिए भी रवाना की गई हैं। लेकिन अपहरण किए गए बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका है।

महिला का मोबाइल भी है बंद

बाइक सवार युवकों द्वारा जहां डेढ़ वर्ष के मासूम मोहम्मद अर्श का अपहरण कर लिया गया तो वहीं वह उसकी मां सोनी परवीन का मोबाइल भी ले गए थे। सर्विलांस टीम ले जाए गए मोबाइल के आधार पर बच्चे तक पहुंचने की कोशिशें कर रही है। पुलिस के अनुसार ले जाया गया मोबाइल बंद आ रहा है।

विज्ञापन

बच्चे की तलाश में एसओजी और सर्विलांस सहित पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। वहीं बच्चे की मां से भी गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है। गहनता के साथ मामले की पूरी जांच और बच्चे की तलाश की जा रही है। अपेक्षा निम्बाड़िया, सीओ, कांठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें