फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही से दोस्ती... युवती ने बच्चे को दिया जन्म, अब दोनों परिवार भिड़े, पुलिस भी जांच में इस वजह से उलझी

Sat, 20 Dec 2025 08:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रशिक्षु सिपाही की युवती से दोस्ती थी। इस बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अब स्वास्थ्य विभाग से इसके लिए संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिन ब्याही मां बनी युवती के मामले में मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी। इस मामले में एसपी सिटी सीएमओ को फिर जांच के लिए पत्र भेजेंगे। सिपाही और युवती को बच्चे के साथ काॅल कर बुलाया जाएगा।  

विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र निवासी प्रशिक्षु सिपाही से उसके दो साल से प्रेम संबंध थे। प्रेमी ने उसे कई बार मुरादाबाद में अलग-अलग होटल में मिलने के लिए बुलाया और शारीरिक शोषण किया।

26 नवंबर को युवती ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन सिपाही ने बेटे को अपनाने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के समक्ष शुक्रवार को भी बिन ब्याही मां बनी युवती बच्चे को लेकर पहुंची। युवती ने कहा  कि उसके बच्चे का पिता प्रशिक्षु सिपाही ही है।
विज्ञापन


उसने किसी अन्य के साथ संबंध नहीं रखा था। एसपी सिटी ने भरोसा दिलाया कि वह मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच कराएंगे। इस मामले में दोनों पक्षों को जांच के लिए कॉल कर बुलाया जाएगा। प्रशिक्षु सिपाही का दोबारा डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें