फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा मुलाकात: उन्नाव की युवती 25 लाख के लिए कर रही थी ब्लैकमेल, सिपाही ने मुरादाबाद में कर ली आत्महत्या

Wed, 16 Aug 2023 07:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा के रहने वाले सूरज पाल 2019 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग सीतापुर पीएसी में थी। इस बीच उनकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह ब्लैक मेल कर रही थी। 
विज्ञापन
सुरज पाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी की आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर में सिपाही सूरज पाल (25) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सिपाही के परिवार का आरोप है कि उन्नाव की रहने वाली एक युवती उसे ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांग रही थी। जिससे तंग आकर सिपाही ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

अमरोहा जनपद देहात थाना क्षेत्र के चक्काली लेट निवासी सूरज पाल पुत्र स्व पप्पू सिंह 2019 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। परिवार में मां सुदेश देवी और एक बहन रोशनी है। सूरज की पहली पोस्टिंग सीतापुर पीएसी में थी। मार्च 2023 में वह ट्रांसफर होकर डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में आ गया था। यहां उसे सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था।

सूरज के बहनोई अंजुम ने बताया कि रामपुर में रहने वाली महिला कांस्टेबल से उसकी सगाई हो गई थी। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी। जून 2023 में उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी मिलने पर सिपाही, अपनी मां, बहन और बहनोई को लेकर उन्नाव कोतवाली पहुंच गया था।

वहां जाकर पता चला कि दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। तब सिपाही ने स्टांप पर शादी कर ली थी। 22 जून 2023 से युवती सिपाही के साथ ही पुलिस अकादमी के क्वार्टर में रह रही थी। यहां आने के बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। सिपाही की मां सुदेश देवी ने बताया कि 14 अगस्त की रात बेटे से फोन पर बात हुई थी।

उसने बताया कि पत्नी मेरा उत्पीड़न कर रही है। 25 लाख रुपये नहीं देने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है। वह बरबाद करने की धमकी देकर गई है। मां ने बेटे को समझा दिया था। मंगलवार दोपहर साथी पुलिस कर्मियों ने सूरज के क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद देखा तो अनहोनी की आशंका में अकादमी के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सिपाही का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि मां की तहरीर पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी एसटी एसक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने होने की पुष्टि हुई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें