फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि नहीं भेज रहा परीक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की उदासीनता की वजह से कॉलेजों को बार-बार मौखिक परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ रही हैं। इससे विभागाध्यक्षों को और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा प्रभारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय से संपर्क करने के बाद भी परीक्षकों की सूची नहीं मिली है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 17 जून से चल रही हैं। हिंदू कॉलेज में एमए उत्तरार्द्ध (संस्थागत व व्यक्तिगत माध्यम) अर्थशास्त्र की मौखिक परीक्षा के लिए 31 जुलाई तारीख निर्धारित की थी, लेकिन परीक्षकों की सूची नहीं मिलने की वजह से अब नई तारीख 28 अगस्त घोषित की है। इसके अलावा हिंदी एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा सात अगस्त को होनी थी, वह भी स्थगित कर दी है। बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 14 अगस्त को होनी थी, लेकिन इसको भी स्थगित कर दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. एनयू खान के अनुसार अब यह परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, बीकॉम द्वितीय वर्ष की इंटरनेट की अंकतालिका अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें