फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मुरादाबाद को अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराएगा परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रक्षाबंधन के दृष्टिगत 10 से 15 अगस्त तक परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शहर के दोनों बस अड्डों मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो को सर्वाधिक यात्री संख्या वाली श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर अन्य क्षेत्र मुरादाबाद को बसें उपलब्ध कराएंगे। इसे लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने एक पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार बस संचालन की वर्तमान व्यवस्था में त्योहार के दृष्टिगत छूट दी गई है। डिपो के इंचार्च या एआरएम यात्री संख्या के मुताबिक किसी भी रूट पर बसें चला सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ आदि जिलों से पश्चिम के मुरादाबाद, गाजियाबाद तक सीधी बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र की सभी बसों को ऑनरूट करने और कार्यशालाओं में कलपुर्जों की व्यवस्था बनाने के लिए सेवा प्रबंधक को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें