फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से वर्दीधारी बेटियों ने लिया बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शारिक को वर्दीधारी बेटियों ने सबक सिखाया। शनिवार की रात दस बजे महिला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मझोला थाना क्षेत्र क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की आठ वर्षीय बच्ची 20 सितंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान ढक्का आसरा कॉलोनी में रहने वाला ई-रिक्शा चालक बच्ची को बहाने से मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया। आरोपी ने डरा-धमकाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची को तलाशते हुए 13 साल का उसका भाई पहुंच गया।
विज्ञापन

भाई को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। कुछ लोग बीच में पड़कर इस मामले को दबाने में जुटे थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे बच्ची के पिता ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए। पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दारोगा पूजा यादव के नेतृत्व में दरोगा दीपिका मलिक, सिपाही रुकमणी, विशाखा पुंडीर की टीम गठित की।
पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस दौरान सूचना मिली कि मझोला थाने के सामने मनोहरपुर मार्ग पर आरोपी शारिक मौजूद है। रात करीब दस बजे आरोपी बाइक से आता दिखाई दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। महिला पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके पर ही गिर गया। महिला टीम ने उसे दबोच लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। घायल शारिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूल की है। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है।
-
महिला टीम की पहली मुठभेड़
मिशन शक्ति के तहत जिले में दिनभर कार्यक्रम किए गए। शाम को महिला पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस की किसी आरोपी से हुई यह पहली मुठभेड़ है। इससे पहले एक एनकाउंटर महिला टीम ने गाजियाबाद में किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें