फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिसेफ की रिपोर्ट: संचारी रोग नियंत्रण के हर मोर्चे पर मुरादाबाद फिसड्डी, फाॅगिंग व नाला सफाई में जिला पीछे

Thu, 07 May 2026 04:35 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूनिसेफ की सर्वे रिपोर्ट में संचारी रोग नियंत्रण के सभी मानकों पर मुरादाबाद मंडल में सबसे पीछे रहा। फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे, नाला सफाई और जलभराव निस्तारण में जिला राज्य औसत से कम प्रदर्शन कर पाया। रिपोर्ट में बरसात से पहले डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
इलाके में हो रही फाॅगिंग ( फाइल) - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संचारी रोग नियंत्रण में मंडल में मुरादाबाद सबसे पीछे रह गया। यूनिसेफ की सर्वे रिपोर्ट में  फगिंग, नाला सफाई, एंटी लार्वा स्प्रे और जलभराव दूर करने में जिला फिसड्डी साबित हुआ। संचारी रोग से लड़ने में मुरादाबाद में किसी भी मोर्चे पर साै फीसदी काम नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जबकि जिले में संचारी रोग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ की सर्वे रिपोर्ट में अप्रैल 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि फॉगिंग से लेकर एंटी लार्वा छिड़काव तक, नालों की सफाई से लेकर जलभराव के निस्तारण तक हर पैरामीटर पर मुरादाबाद राज्य के औसत से नीचे है।

सबसे ज्यादा चिंता की बात शहरी क्षेत्र में फॉगिंग की है, जहां मुरादाबाद का औसत महज 80 प्रतिशत है, जबकि संभल ने 100 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया। एंटी लार्वा स्प्रे में भी मुरादाबाद 82 प्रतिशत पर अटका है, जबकि बिजनौर और संभल 100 प्रतिशत पर हैं।
विज्ञापन


यानि जहां दूसरे जिले पूरी तैयारी का दावा कर रहे हैं, वहीं मुरादाबाद में मच्छरों के खिलाफ जंग अधूरी है। नालों की सफाई और जलभराव हटाने जैसे बुनियादी कामों में भी मुरादाबाद पीछे है। नालों की सफाई 91 प्रतिशत और जलभराव हटाने में 88 प्रतिशत ही काम हुआ है, जो राज्य के औसत से कम है।

यह सीधे तौर पर डेंगू, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। इन आंकड़ों के मुताबिक संचारी रोगों के खिलाफ जंग में मुरादाबाद की तैयारी अधूरी नजर आ रही है। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो बरसात के मौसम में हालात बिगड़ना तय है। 

एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल का कहना है कि विभिन्न विभाग इस कार्यक्रम में मिलकर कार्य करते हैं। स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से लगातार सुधार कर रहा है।

नालों की सफाई 

जनपद / राज्य सफाई प्रतिशत
राज्य 93%
अमरोहा 96%
बिजनौर 98%
मुरादाबाद 91%
संभल 94%
रामपुर 98%

जलभराव हटाना

जनपद / राज्य प्रतिशत
राज्य 91%
अमरोहा 95%
बिजनौर 94%
मुरादाबाद 88%
संभल 91%
रामपुर 98%
विज्ञापन

फॉगिंग (प्रतिशत)

जनपद / राज्य प्रतिशत
राज्य 84%
अमरोहा 91%
बिजनौर 91%
मुरादाबाद 80%
संभल 100%
रामपुर 90%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें