फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भूड़मरेसी रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भूड़मरेसी गांव में रेलवे फाटक पर रेलवे की ओर से अंडरपास बनाया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के पत्र के बाद तहसीलदार ने बुधवार दोपहर बाद मौके पर जाकर निरीक्षण की और ग्रामीणों की सहमति जुटाई। पूर्व में इस रेलवे फाटक पर कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद से राजा का सहसपुर (बिलारी) रेलवे स्टेशन होते हुए चंदौसी जाने वाली मुख्य रेलवे लाइन पर भूड़मरेसी गांव के निकट ही रेलवे फाटक है। पालनपुर और पीपली आदि गांव निवासी भूड़मरेसी रेलवे फाटक से भूड़मरेसी होते हुए बिलारी आते हैं।
रेलवे के अधिकारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार आदित्य कुमार राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को लेकर बुधवार दोपहर भूड़मरेसी गांव में रेलवे फाटक पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे के अधिकारी और भूड़मरेसी के ग्राम प्रधान मोहम्मद जीशान समेत अनेक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया कि अंडरपास बनने के बाद रेलवे लाइन क्रॉस करने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
उधर रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया की अंडरपास के अंदर जलभराव की समस्या सामने नहीं आने दी जाएगी। भूड़मरेसी के ग्राम प्रधान मुहम्मद जीशान ने बताया कि वह भी तहसीलदार और रेलवे के प्रस्ताव के आधार पर ग्रामीणों की बैठक बुलाकर उनसे राय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें