मुरादाबाद। तनाव में आकर ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
मूलरूप से ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव सहजपुरी निवासी सुरेश यादव (50) अपनी पत्नी रजनी और बेटे शेखर के साथ कटघर के बलदेवपुरी में किराये पर रहता था। वह ई-रिक्शा चालक था। शुक्रवार को उसके ई-रिक्शा से एक युवक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे से घबराकर सुरेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी पत्नी रजनी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत चालक के बेटे शेखर ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपनी छोटी बहन मोनी की ससुराल गया हुआ था। इस घटना के संबंध में कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।