साईं क्रिकेट एकेडमी ने 24वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जो बारिश में धुल गया। एक मैच भी पूरा नहीं हो सका। सात ओवर खेलकर ही खिलाड़ियों को वापस जाना पड़ा। हालांकि बारिश के लिहाज से पहले ही इंतजाम किए गए थे, लेकिन ज्यादा बरसात के कारण मैदान में पानी भर गया।
टूर्नामेंट के आयोजक सचिन तोमर ने बताया कि जिले की 10 टीमों को प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। पहला मैच बुधवार सुबह साईं क्रिकेट एकेडमी व आरएसडी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जा रहा था। 8.1 ओवर का मैच ही हो पाया इसके बाद बारिश ने स्थिति बिगाड़ दी। बृहस्पतिवार को भी बारिश के कारण कोई मैच नहीं हो पाया। अब मौसम के हिसाब से लग रहा है कि तीन जुलाई के बाद ही मैच हो पाएंगे।