फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शाहबाद रोड पर मंगलवार दोपहर बाद बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में उत्तराखंड के जिला रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के थाना जाफरपुर के गांव लंबाखेड़ा निवासी मुख्तयार (50) पुत्र छोटे हुसैन की मौत हो गई।
मुख्तयार हुसैन मंगलवार सुबह अपने पड़ोसी रिश्ते के भतीजे अकरम अली पुत्र अकबर अली के साथ अकरम की ससुराल कस्बा शाहबाद जिला रामपुर आए थे। दोपहर बाद करीब चार बजे दोनों बाइक से शाहबाद से बिलारी होते हुए वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहबाद रोड पर धर्मपुर कलां गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर साइड़ में खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक चला रहे मुख्तयार के सिर में अधिक चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अकरम अली घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मुख्तयार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल अकरम को सीएचसी बिलारी में प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया है। पता चला है कि मृतक मुख्तयार मजदूर था व रूद्रपुर में एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें