फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कुंदरकी बाईपास पर जैतपुर पट्टी के सामने सोमवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बिलारी थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया राजा निवासी राजेंद्र सिंह (49) पुत्र निर्मल सिंह सोमवार देर रात मुरादाबाद से मजदूरी कर बाइक से घर को लौट रहा था। जैसे ही मजदूर मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे के कुंदरकी बाईपास पर गांव जैतपुर पट्टी के सामने पहुंचा तभी एक ऑल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पहले कुंदरकी सीएचसी में पहुंचाया, जहां से मजदूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और परिजन राजेंद्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मजदूर राजेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी आशा देवी, बेटी मोनी और बेटा सोनू है। मृतक मजदूर के दो भाई और दो बहनें हैं। हादसे की सूचना पर मजदूर के गांव में भी महौल गमगीन हो गया है। शव को देखकर परिजन गम से बेहाल है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें