फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तैयार करेंगे माहौल

Tue, 14 Nov 2017 01:04 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Symbolic photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त ने उद्यमियाें को भरोसा दिलाया है कि उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार परक बनाने के लिए प्रशासन उद्यमियों की हर मुमकिन मदद करेगा। मुरादाबाद को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए शहर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में प्रशासन मदद करेगा।

कमिश्नरी में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उद्योग की दृष्टि से मुरादाबाद काफी उन्नत मंडल है। हम सभी को मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि उद्योगों के लिए माहौल ठीक रहे। जिससे लोगों को रोजगार भी मिले।
विज्ञापन


उद्यमियों ने मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर को विकास प्राधिकरण द्वारा महायोजना 2021 मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा महायोजना 2021 में आर - 2 श्रेणी में दर्शाने पर आपत्ति जताई। जिस पर मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि औद्योगिक इकाइयों को एक कलस्टर में सम्मिलत कर हर मुमकिन मदद की जाएगी।

लोकोशेड पुल चौड़ीकरण में विलंब का मुद्दा उठने पर कमिश्नर ने कहा कि रेलवे अधिकारियों से बात करके इसमें तेजी लाई जाएगी। कमिश्नर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि वह उत्सर्जन के मानकों की नियमित जांच करते रहें।

बैठक में एसईजेड के लिए जाने वाले पाकबड़ा - डींगरपुर मार्ग पर पाकबड़ा फ्लाईओवर के पास के संकरे मार्ग को चौड़ा करने की मांग उद्यमियों ने उठाई। जिस पर कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को चौड़ीकरण का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चौड़ीकरण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को पुलिस हटवाएगी।
विज्ञापन


आर्टीजन्स पार्क के मुद्दे पर कमिश्नर ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देश दिया है कि वह परियोजना का स्टीमेट तैयार करें। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को भी योजना में मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि वह औद्योगिक परियोजनाआें के लिए अच्छे लोगों को ऋण देने में मदद करें।

ताकि ज्यादा - ज्यादा से उद्योग स्थापित हाें और रोजगार का सृजन हो। मीटिंग में डीआईजी ओंकार सिंह, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें