फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के पिकअप की टक्कर से दो सिपाही घायल

विज्ञापन
घायल सिपाही को टीएमयू में देखते आईडी मुरादाबाद रमित शर्मा और एसपी अमरोहा - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर रजबपुर थाने के गेट के सामने कांवड़ियों की पिकअप ने बाइक सवार सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में रजबपुर थाने के दो सिपाही घायल हो गए। ठीक उसी वक्त हाईवे पर रूट चेक करने निकले एसपी विपिन ताडा को हादसे की जानकारी हुई तो वह तुरंत अपनी गाड़ी में घायल सिपाहियों को लेकर मुरादाबाद स्थित टीएमयू पहुंचे। हादसे का पता चलते ही आईजी रमित शर्मा भी टीएमयू पहुंच गए और घायल सिपाहियों का हालचाल पूछने के साथ उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सिर में चोट की वजह से दोनों सिपाहियों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। देर रात डाक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

एसपी अमरोहा विपिन ताडा ने बताया कि रजबपुर थाने के सिपाही अरविंद और सुजीत शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अतरासी से ड्यूटी कर बाइक से रजबपुर थाने जा रहे थे। थाने के सामने पहुंचने पर थाने में जाने के लिए सड़क क्रास कर रहे थे तभी तभी कांवड़ लेने ब्रजघाट जा रहे कांवड़ियों की पिकअप ने सिपाहियों की बाइक के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिपाही बाइक से गिर गए। सुजीत के सिर में चोट लगी और वह बेहोश गया। दूसरे सिपाही अरविंद को भी सिर में चोट आई है। कांवड़ियों की व्यवस्था और रूट चेक करने निकले एसपी विपिन ताडा हादसे के समय थोड़ी दूरी पर ही मौजूद थे। वायरलेस पर सिपाहियों के घायल होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और अपनी एस्कार्ट गाड़ी से दोनों घायल सिपाहियों को लेकर टीएमयू पहुंचे। पता चलते ही आईजी रमित शर्मा भी टीएमयू आ गए। घटना के बाद से ही सुजीत बेहोश है। उसके सिर में गुम चोट लगी है। उसके सिर में सूजन आ गई है। दोनों का इलाज कर रहे डाक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दोनों सिपाहियों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है।
एसपी अमरोहा विपिन ताडा दोनों घायल सिपाहियों को अपनी गाड़ी से लेकर तुरंत टीएमयू पहुंच गए। इसकी वजह से बगैर कोई देरी के दोनों को समय से बेहतर इलाज उपलब्ध हो सका है। दोनों के बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। - रमित शर्मा, आईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें