फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अलग-अलग हादसे में दो युवक घायल, एक रेफर

Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में स्योंडारा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी रोड पर एक अन्य सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

समाथल गांव निवासी संजीव कुमार (24) रविवार सुबह निजी कार्य से बाइक से निकटवर्ती स्योंडारा गांव गया था। वापस आने के दौरान स्योंडारा रोड पर रामपुर पट्टी गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने संजीव कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूसरा सड़क हादसा शनिवार देर रात ग्यारह बजे स्योंडारा रोड पर ही हुआ, जिसमें बाइक सवार मनीष घायल हो गया। सैदनगर निवासी राजेंद्र सिंह की ओर से रविवार शाम पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि शनिवार देर रात लगभग 11 बजे उसका बेटा मनीष कुमार बाइक से निजी कार्य से बिलारी आ रहा था, उसके साथ गांव निवासी कपिल कुमार भी था। रामपुर पट्टी गांव के निकट सामने से आई बाइक ने मनीष की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष को गंभीर रूप से घायल हो गया। कपिल को मामूली चोटें आई हैं। घायल मनीष को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें