फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट देकर डीजल भरवाने वाले दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
मूढापांडे पुलिस की गिरफ्त में आरोंपी।
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर नकली नोट देकर डीजल खरीदने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 18 जून को पेट्रोल पंप कर्मचारी को 500 रुपये के चौदह नकली नोट देकर 50 लीटर डीजल खरीदा था। धोखाधड़ी का अंदाजा होने पर पंप सुपरवाइजर ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

18 जून की रात रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने एक केन में 50 लीटर डीजल भरवाया और पांच-पांच सौ के कुल चौदह नोट पंप कर्मी को दिए। इसके बाद वहां से चलते बने। नोट जब जांचे गए तो पंप सुपरवाइजर को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाना मूंढापांडे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से चेक किया। इसके एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने गाड़ी समेत दोनों आरोपियों को मनकरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से चौदह नकली नोट और दो असली नोट भी बरामद हुए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें