फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवतियां की माैत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात 12 बजे सीमेंट की पाइप से भरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार हरियाणा के रोहतक की माॅडल टाउन निवासी सिमरन (18) और शिवानी (25) की माैत हो गई। वहीं युवतियों के दो दोस्तों राहुल और संजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों दोस्त 31 मार्च की सुबह नैनीताल गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार सवार चारों दोस्त नैनीताल से वापस हरियाणा जा रहे थे। काशीपुर के रास्ते मुरादाबाद पहुंचे थे। जैसे ही उनकी कार मूंढापांडे क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर हाईवे पर चढ़ी तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चला गया।
इसके बाद कार निर्यात फर्म की दीवार से टकरा गई। कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ट्रक छोड़कर माैके से भाग निकला। आसपास के लोग माैके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने चारों दोस्तों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों युवतियों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी का कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल युवकों का उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मूंढापांडे पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें