फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ढक्का मोड़ और उझारी में संचालित बिना पंजीकृत दो अस्पताल सील

Fri, 17 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली/उझारी।
विज्ञापन

ढक्का मोड़ पर संचालित बिना पंजीकृत दो अस्पतालों को सील किया गया है। अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए गए है। अन्यथा की स्थिति में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन करने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ पर अवैध रूप से अस्पताल एवं क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम निधि गुप्ता वत्स से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शशि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा। एसडीएम शशि भूषण पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं पुलिस बल के साथ ढक्का मोड़ पर स्थित डॉ सरिता मेरठ वाली के नाम से संचालित अस्पताल पर चेकिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें