सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दोनों ट्रेनों का संचालन उत्तर पूर्वी रेलवे का इज्जतनगर मंडल करता है। सोमवार को (12035) टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरी जनशताब्दी रद्द रही, जबकि दिल्ली से टनकपुर जाने वाला रेक इज्जतनगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
इसके अलावा मुरादाबाद-रामनगर व लालकुआं पैसेंजर को कोसी नदी के पुल पर पानी आने के कारण रद्द कर दिया गया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि मंगलवार को भी ट्रेनें प्रभावित रह सकती हैं। हालांकि, इज्जतनगर मंडल की ओर से इस विषय में कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि एनटीईएस एप या रेल मदद 139 पर कॉल कर संचालन की स्थिति जानने के बाद ही यात्रा पर निकलें।