क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला अपने 30 वर्षीय भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई। इस मामले में महिला के पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को चाची-भतीजे भी परिजनों के साथ थाने पहुंच गए। महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तब पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने भतीजे के साथ ही प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के चार बच्चे हैं। करीब 11 दिन पहले महिला भतीजे के साथ चली गई थी। महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को महिला प्रेमी, परिजनों और गांव प्रधान के साथ थाने में पहुंची और भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इस पर पति ने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने के लिए सब रजिस्ट्रार के यहां आवेदन किया है।