फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के दो छात्र तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पुलिस ने बागड़पुर अंडरपास पर चेकिंग के दौरान आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बीसीए द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



छात्रों के दो गुटों के बीच आपस में बस की सीट पर को लेकर पहले विवाद हुआ था। यह विवाद कई दिनों पहले का था लेकिन बृहस्पतिवार को एक गुट दूसरे पर हमला करने के लिए इकट्ठा हो गया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों गुट पुलिस को देखते ही मौके से खिसक लिए।
पुलिस ने छात्रों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बागड़पुर अंडरपास पर दो छात्रों को तमंचे और कारतूस साथ गिरफ्तार लिया। पकड़े गए आरोपी छजलैट ग्राम पोटा निवासी कुनाल चाहर (19) और अमरोहा जिले के ग्राम मुन्नवर निवासी निखिल चौहान (19) हैं। दोनों के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

दोनों का कहना था कि उन्होंने असलहा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था। पुलिस ने इस मामले में दो गुटों के छात्रों के परिजनों को भी सूचना देकर थाने पर बुला लिया। परिजनों को घटना से अवगत कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार छात्रों को कोर्ट में पेश किया। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दोनों छात्रों को जेल भेज दिया है।
आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के चीफ प्राक्टर हरप्रीत सिंह का कहना है कि दोनों छात्र हाईवे पर पकड़े गए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि दोनों छात्र अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें