फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 1.12 लाख की लूट में पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर हरथला पुलिस चौकी के पास डेयरी उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर प्रवेश गुप्ता से 1.12 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये पहुंची। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी प्रवेश कुमार गुप्ता बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे स्कूटी से बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। स्कूटी पर पीछे गौतम नगर निवासी मन्नू बैग लेकर बैठे थे। बैग में ही एक लाख बारह हजार रुपये रखे थे। हरथला पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर बैग लूट कर बदमाश भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस इस्लाम नगर से लेकर भोजपुर रोड तक पहुंची। बदमाशों की बाइक इस मार्ग पर दौड़ी देखी गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध उठा लिए हैं। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें