फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हा शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अग्निकांड के दूसरे दिन फायर ब्रिगेड की टीम ने असालतपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि जीने के नीचे विद्युत मीटर का तार गोदाम से होकर गया था। जीने के समीप विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई।
विज्ञापन

सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि अग्निकांड की सूचना के तत्काल बाद मौके पर जाकर पूरी टीम घायलों को बचाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने में लग गई थी। विद्युत की लाईन बंद कराने के बाद लोगों को निकालने के लिए गाड़ी पर लगी साढ़े 13 मीटर लंबी सीढ़ी काम आई। अंधेरा होने के कारण कारण घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण नहीं हो सका। शुक्रवार को फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके का मुआयना किया। जीने के नीचे विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट के चलते आग और धुआं भूतल स्थित गोदाम से होकर अन्य कमरों में तीन मंजिल तक फैल गया था। धुआं और दहशत के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। व्यवसायी ने गोदाम में पुराना एयर कंडीशनर, रबड़, टायर सहित स्क्रैप के अन्य सामान रखे थे। टीम ने अन्य कारणों को जानने के लिए छानबीन की लेकिन हादसे के दूसरे कारणों के साक्ष्य नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें