फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कराने और दस हजार रुपये की घूम लेने में दो दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थाने में तैनात दो दरोगा निलंबित कर दिए गए। एक दरोगा पर खनन कराने और प्लाट स्वामी व ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है, जबकि दूसरे दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह आरोपी का नाम केस से निकालने की एवज में दस हजार रुपये की घूस लेते दिख रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सोमवार शाम एसएसपी ने दोनों दरोगा को निलंबित करने के साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

केस एक
मिट्टी डलवाने के नाम पर दरोगा ने मांगे दस हजार
बिलारी थानाक्षेत्र के धर्मपुर कलां निवासी अधिवक्ता यशवीर सिंह के भाई उदयवीर सिंह ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 27 अगस्त 2020 को वह पेट्रोल पंप के बराबर में अपने प्लाट में वीडीओ से परमिशन लेकर मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान वहां दरोगा फूल कुंवर और दो सिपाही पहुंच गए। उन्हाेंने ट्रैक्टर चालक जमील को रोक लिया। सूचना मिलने पर यशवीर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने अनुमति पत्र दिखाया, लेकिन दरोगा ने अनुमति पत्र को मानने से इनकार कर दिया। कहा कि जब तक उन्हें दस हजार रुपये नहीं दिए जाएंगे। तब तक मिट्टी नहीं डालने दी जाएगी। आरोप है चालक जमील के साथ मारपीट की और अधिवक्ता व उनके भाई के साथ भी अभद्रता की गई। शिकायत पर एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा फूल कुंवर को निलंबित कर दिया है।
केस दो
मौके से भागने वाले का नाम निकालने के नाम पर दरोगा ने वसूले दस हजार
इसके अलावा इसी थाने में तैनात दरोगा प्रेम शंकर को भी निलंबित किया गया है। दरअसल बिलारी थाने के दरोगा विजय सिंह ने एक साल पहले चोरी की योजना बताते हुए दो आरोपियों को पकड़ा था, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग निकला था। इस केस में वादी एसआई विजय सिंह थे, जबकि केस की जांच एसआई प्रेम शंकर को दी गई थी। प्रेम शंकर का एक वीडियो पिछले दिनाें वायरल हुआ था। जिसमें वह दस हजार रुपये की घूम लेते दिख रहे थे। इस मामले की जांच भी सीओ बिलारी द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि मौके से भागने वाले आरोपी सुमित कुमार का नाम केस से निकालने के लिए दस हजार रुपये की घूस ली गई थी।
विज्ञापन

किसी हाल में नहीं बख्शेंगे: एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों दरोगा निलंबित किए गए हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें