फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद होकर चलेेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली के बाद भी ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेनें देहरादून व लुधियाना से मुरादाबाद होकर चलेंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04372-71) देहरादून-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 31 अक्तूबर से नौ नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

इसमें सभी कोच जनरल होंगे। मंडल में हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई के यात्रियों के इसका लाभ मिलेगा। देहरादून से शाम 6:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:40 बजे लखनऊ पहुंचाएगी। वापसी में लखनऊ से दोपहर 1:10ं बजे चलकर देर रात 1:45 बजे देहरादून पहुंचेगी।
वहीं दूसरी ट्रेन (04698-97) लुधियाना-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस लुधियाना से रात 10:15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह पांच बजे सहरसा पहुंचाएगी। वापसी में सुबह 10 बजे सहरसा से चलेगी और दूसरे दिन शाम चार बजे लुधियाना पहुंचेगी। मंडल में मुरादाबाद, बरेली व सीतापुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें