फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिहार से पंजाब के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिहार से पंजाब के बीच दो स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। (05581) डिब्रूगढ़-सरहिंद स्पेशल एक्सप्रेस शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से सुबह 5:30 बजे रवाना हुई। गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए रात 10:40 बजे मुरादाबाद पहुंची। इसके बाद सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, राजपुरा होते हुए 29 जून को सुबह 4:30 बजे सरहिंद पहुंचेगी।
विज्ञापन

29 को सुबह 6:30 बजे सरहिंद से चलकर दोपहर एक बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से चलकर 30 जून को सुबह 10 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन (05563) पूर्णिया कोर्ट-सरहिंद स्पेशल एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 28 जून को रात 8 बजे रवाना हुई। समस्तीपुर, सीतामढ़ी, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए शनिवार रात नौ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से चलकर रविवार तड़के तीन बजे सरहिंद पहुंचेगी। 30 जून को सुबह पांच बजे सरहिंद से चलेगी और दोपहर 12 बजे मुरादाबाद रुकते हुए एक जुलाई को 3:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर व थर्ड एसी कोच शामिल होंगे। दोनों ट्रेनें सिर्फ एक-एक फेरा लगाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें