फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश में हुए फाल्ट, दिल्ली-रामपुर रोड की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के कारण शहर में जगह जगह फाल्ट हुए दिल्ली रोड व रामपुर की कॉलोनियों में देर तक बिजली गुल रही। दिल्ली रोड पर सुबह 11 बजे के बाद सप्लाई सुचारू हो गई, लेकिन शाम को 7:30 बजे फिर लाइट चली गई। डेढ़ घंटे के बाद फाल्ट को ठीक किया गया। तब सप्लाई सुचारू हुई।
विज्ञापन

वहीं रामपुर रोड पर कबीर नगर, भैंसिया आदि में बृहस्पतिवार देर रात से बिजली नहीं आई। शुक्रवार दोपहर दो बजे बिजली आई लेकिन 10 मिनट बाद फिर चली। इसके बाद शाम सात बजे आई और फिर चली गई। इसके कारण लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए भी लोगों को पानी नहीं मिला। जेई व एसडीओ ने लोगों का फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद लोगों ने एक्सईएन को फोन किया तो पता चला कि बिजलीघर में सुधार कार्य चल रहा है। उन्होंने आधे घंटे में बिजली सप्लाई सुचारू होने का आश्वासन दिया लेकिन रात 8 बजे तक लाइट नहीं आई थी। इसके अलावा पीतलबस्ती, सीतापुरी, गलशहीद बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में फाल्ट होने से थोड़ी-थोड़ी देर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें