फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में सरेराह चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पट्टी मौढ़ा में जमीन विवाद के चलते दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विवादित जमीन पर लगे टिनशेड हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में सरेराह जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे एक महिला सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज और मेडिकल कराकर एक पक्ष की ओर से दो नामजद सहित अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। कांठ नगर के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा स्थित जमीन को लेकर परमानंद और राजकुमार अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इसी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों का यह विवाद पूर्व में भी कई बार थाने भी आ चुका है। सोमवार को भी पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनते हुए झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी थी लेकिन मंगलवार की सुबह विवादित जमीन पर लगे टिनशेड हटाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

इस मामले में परमानंद की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप है कि मंगलवार को राजकुमार, देवेंद्र व कई अन्य लोग आए और जमीन पर लगा टीन शैड हटाने लगे। मना करने पर यह गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। जिसमें परमानंद के बेटे ललित, अनिल, पुत्रवधू वर्षा तो वहीं दूसरे पक्ष से राजकुमार समेत कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीरें दीं। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज व मेडिकल कराया।
एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि परमानंद की ओर से राजकुमार व देवेंद्र सहित कई अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद है। राजकुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें