अगवानपुर।भटावली स्थित अस्थाई गोशाला में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण दो गोवंशीय पशुओं ने दम तोड़ दिया। दोनों पशु ठंड और हरा चारा नहीं मिलने की वजह से बीमार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद जिले की एक टीम जांच में जुट गई है।
हरा चारा नहीं मिला
भटावली की अस्थाई गोशाला में पशुओं को लंबे समय से हरा चारा नहीं मिल रहा है। डॉक्टर बार बार ग्राम प्रधान से हरे चारे की मांग कर रहे थे। डॉक्टर सुहैब अंसारी का कहना है कि हरा चारा नहीं मिलने से पशु निगेटिव एनर्जी बैलेंस में चले जाते हैं। इसके बाद पशुओं के शरीर में कमजोरी आ जाती है। फिर पशु जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद उनका उठना मुश्किल हो जाता है।
इनसेट
गोशाला से जुड़े 10 गांव
गोशाला से समतल,महलकपुर माफी, हासमपुर गोपालपुर, बाकेनिया माफी, मनोहरपुर, चौधरपुर, महलकपुर निजामपुर,शेरूवा धर्मपुर, मोरा मुस्ताकम और खदाना गांव जुड़ा है।
वर्जन
हरे चारे के लिए प्रशासन ने कोई भी जमीन उपलब्ध नहीं कराई है। ब्लॉक से सचिव और अन्य गांवों के ग्राम प्रधान भी मदद नहीं करते है। इससे गोशाला में हरा चारा नहीं मिलता है।
नरेश कुमार
गोशाला के मुख्य डॉक्टर सरकारी कार्य से मथुरा गए हैं। गोशाला में बीमार पशुओं की सूचना मिली थी। दूसरे डॉक्टर को भेजकर पशुओं को दवाई दिलाई गई। वहीं दो पशु की मौत की सूचना भी प्राप्त हुई है। जल्द ही बीमार पशुओं को बेहतर इलाज दिया जाएगा।
डॉ सुनील दत जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद