फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दो रिश्तेदारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। (मुरादाबाद)। हरिद्वार स्टेट हाइवे पर कांठ थाना क्षेत्र के मघपुरी इनायतपुरी के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सतपाल और उनके साढ़ू जयप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी सतपाल (41) अपने ही गांव में रहने वाले अपने साढ़ू जयप्रकाश (32) के साथ बृहस्पतिवार की शाम कांठ के लाडलाबाद गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे सतपाल और जयप्रकाश बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि इनकी बाइक मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के मघपुरी इनायतपुरी गांव पास पहुंची। इसी दौरान किसी वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी कांठ भेज दिया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह परिजन और रिश्तेदार कांठ थाने आ गए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा करने वाले वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें